फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chitrakootdham division is fifth in health services

स्वास्थ्य सेवाओं में चित्रकूटधाम मंडल पांचवें पायदान पर

Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chitrakootdham division is fifth in health services
बांदा। प्रदेश के 18 मंडलों की स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्यांकन में चित्रकूटधाम मंडल को 5वां स्थान मिला है। जिलास्तरीय रैंकिंग में हमीरपुर तीसरे स्थान पर है। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है।
विज्ञापन

डैशबोर्ड की रैंकिंग में प्रदेश के सहारनपुर मंडल को पहला स्थान हासिल हुआ है। मेरठ को दूसरा, प्रयागराज को तीसरा और आगरा मंडल को चौथा मुकाम मिला है। चित्रकूटधाम मंडल 5वें पायदान पर है।
विज्ञापन

मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. आरबी गौतम ने बताया कि स्टाफ और संसाधनों की कमी के बाद भी मंडल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कोरोना काल में भी कर्मचारियों का योगदान बहुत सराहनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय परियोजना प्रबंधक (एनएचएम) आलोक कुमार ने बताया कि यह रैंकिंग 14 सूचकांक/बिंदुओं पर होती है। इनमें सीजर सुविधा, गर्भवती की एचआईवी जांच, संपूर्ण टीकाकरण, एचबीएनसी प्रतिशत, कुल डिलीवरी के सापेक्ष संस्थागत प्रसव, गर्भवतियों की एएनसी व एचबी जांच, आशाओं की औसत आय, महिला-पुरुष नसबंदी, बीसीजी टीका के सापेक्ष पेंटावेलेंट टीकाकरण, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, मृत जन्मे बच्चे और टीबी केस इत्यादि की सूचनाएं शामिल हैं। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि बांदा जिले की रैंकिंग को भी सुधारने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed