फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chitrakoot: Successful students honored in competitive examinations

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राएं सम्मानित

Sun, 13 Nov 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Successful students honored in competitive examinations
बबेरू। ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से नौ केंद्रों पर सामान्य ज्ञान परीक्षा समेत निबंध, चित्रकला व भाषण आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता छात्र-छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के एक सिटी पैलेस में सम्मान समारोह हुआ। फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बताया कि बबेरू सहित मुरवल, भभुवा, अतर्रा, कमासिन, बिसंडा व बांदा में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 800 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। सामान्य ज्ञान सीनियर में अ निल सिंह पटेल (अतर्रा) प्रथम, मंतशा खान (बबेरू) द्वितीय, अभिलाष कुमार (बबेरू) तृतीय रहे।
विज्ञापन

जूनियर में खुशबू मौर्या (बिसंडा) प्रथम, उदय सिंह (बबेरू) द्वितीय व कल्लू (रयान) तृतीय रहे। चित्रकला सीनियर में खुशी शुक्ला (अतर्रा) प्रथम, अनिल कुमार (बबेरू) द्वितीय, सुमति भाई पटेल (बबेरू) तृतीय रहे। जूनियर में हनी सक्सेना प्रथम, उपासना सिंह (बांदा) द्वितीय व प्रतिभा कुशवाहा (बबेरू) तृतीय रहीं। निबंध सीनियर में दिव्यांशु अग्रहरि (बबेरू), नैना शर्मा (करहुली) व अलशिफा (करहुली) और जूनियर में अरुण कुमार (बदौसा), राधा सिंह (बबेरू) व श्रेया कुशवाहा (बबेरू) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में हिमांशी सक्सेना प्रथम, हर्षिता पटेल (बबेरू) द्वितीय व दिशा गुप्ता (बबेरू) तृतीय रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने शाबासी दी। अध्यक्षता अशोक कुमार और संचालन लवरूद्र प्रताप ने किया। राम नरेश मिश्रा, राजा दीक्षित, धीरेंद्र, नरेंद्र अवस्थी, सुधीर अग्रहरि, मंगलेश चतुर्वेदी, अमरनाथ प्रजापति, बसंत लाल, दुर्गा प्रसाद, राजेश, नरेंद्र, आकाश ,आदित्य, दिनेश चतुर्वेदी महेंद्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed