{"_id":"56facbb44f1c1b8e1af00e3d","slug":"chitrakoot-mahoba-and-become-a-model-city-charkhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट, महोबा और चरखारी बनेंगे मॉडल सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट, महोबा और चरखारी बनेंगे मॉडल सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मॉडल सिटी संबंधी बैठक लेते आयुक्त एल वेंकटेश्वर लूू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के तीन नगरों चित्रकूट, महोबा और चरखारी को मॉडल सिटी बनाने की कवायदें शुरू हो गई हैं। मंगलवार को यहां मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन्हें अनुमोदित कर दिया गया। महोबा में 17 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। मयूर भवन सभागार मेें आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता मेें तीनों नगरों के लिए 4 अरब के प्रस्ताव भेजने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
महोबा को कुल एक अरब 26 करोड़ 93 लाख के प्रस्ताव भेजे गए। इसमें पीडब्ल्यूडी को 24 करोड़, नगर पालिका को 10 करोड़, रोडवेज को 15 लाख, बिजली विभाग को 66 करोड़, सिंचाई विभाग को 3 करोड़, डूडा को 5 करोड़, पर्यटन को 10 लाख और नेडा को 10 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। चित्रकूट के लिए पीडब्ल्यूडी को 48 करोड़, नगर पालिका को 10 करोड़, पर्यटन विभाग को 25 करोड़, डूडा को 66 करोड़ और वृद्धाश्रम के लिए 5 करोड़ तथा पुलिस को एक करोड़ का प्रावधान किया गया।
विज्ञापन
चरखारी के लिए पीडब्ल्यूडी को 41 करोड़, बिजली विभाग को 27 करोड़, सिंचाई विभाग को 11 करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए। आयुक्त ने निर्देश दिया किया कि यह सभी प्र्रस्ताव दो दिन के अंदर शासन को लखनऊ भेज दिए जाएं।एक अन्य बैठक में मंडलायुक्त राज्य पोषण मिशन के कामों की समीक्षा की। आंगनबाड़ी और एएनएम को मन लगाकर काम करने के निर्देश दिए। मंडलीय और जिला स्तर अधिकारियों को हर महीने भ्रमण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रति ग्राम सभा 10 हजार रुपये स्वास्थ्य सेवाओं मेें खर्च करने के निर्देश दिए। स्कूलों में स्वच्छ शौचालय शत-प्रतिशत प्रयोग कराने को कहा। बैठक में नवागंतुक डीएम योगेश कुमार, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।