फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chitrakoot: Bharat Mata's cheers echoed in the streets, tricolor yatra taken out to commemorate the elixir of independence

चित्रकूट : गलियों में गूंजे भारत माता के जयकारे, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Bharat Mata's cheers echoed in the streets, tricolor yatra taken out to commemorate the elixir of independence
फोटो 01 तिरंगा बाइक रैली निकालते सांसद व विधायक - फोटो : BANDA
बांदा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर-घर-तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। गली गली में भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने जेएन डिग्री कॉलेज, डीएवी व रामलीला मैदान से बैंडबाजों के साथ अलग-अलग तीन तिरंगा यात्रा निकाली गईं। बच्चे ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा’ गाने गुनगुना रहे थे।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल व एसपी अभिनंदन ने डीएवी कॉलेज में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम नेेेे कहा कि 13, 14, 15 अगस्त को कोई भी घर व संस्थान तिरंगा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली में करीब 25 हजार बच्चे व अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। अफसरों ने रैली में पुष्प वर्षा की। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर उप पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी नारायण, एडीएम उमाकांत, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, एएसपी श्रीनिवास मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, जल पुरुष उमाकांत पांडेय, व्यापार मंडल के मनोज जैन, राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद व विधायक ने बिना हेलमेट लगाए निकाली बाइक रैली
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने खुरहंड से गाजेबाजे के साथ बाइक रैली निकाली। रैली शहर भ्रमण के बाद जीआईसी ग्राउंड में समाप्त हुई। रैली में सांसद आरके सिंह पटेल भी शामिल हुए। इस दौरान सांसद, विधायक और उनके साथ चल रहे बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed