फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chirag Foundation distributed ration to the needy

चिराग फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

Wed, 22 Apr 2020 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
Chirag Foundation distributed ration to the needy
बांदा। रफीक नर्सिंगहोम और चिराग फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की गई। छावनी और गूलरनाका में गरीबों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। कंपाउंडर इम्तियाज अली और राकिब अली ने गरीबों तक राशन पहुंचाया।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, मंडी समिति प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सोनी द्वारा पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई कर्मियों आदि कोरोना योद्धाओं को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी और काढ़ा का वितरण कराया जा रहा है। बताया कि इसके इस्तेमाल से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन

वितरण में चार टीमें लगाई गई हैं। काढ़े में नीम गिलोय, चिरायता, तुलसी, अजवाइन, नागरमोंधा, पित्तपापड़ा, अश्वगंधा, दालचीनी, कालीमिर्च, सोंठ और दाख आदि का मिश्रण है। जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ सहित संजय कुमार जैन, रामप्रकाश सोनी, शिवकिशोर सोनी, राजेंद्र बाबू मिश्र, सुनील कुमार, कल्पना सोनी, जेई वेद प्रकाश, एमआर उत्कर्ष मिश्रा आदि के सहयोग से रोजाना वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कोरोना योद्धाओं को कोरोना फाइटर्स किट बांटी। इसमें साफी, सैनिटाइजर, ग्लब्स, हेड कैप, मॉस्क, नैपकिन आदि शामिल है। एएसपी, क्षेत्राधिकारी नगर व सदर, इंसपेक्टर सहित बलखंडी नाका, छोटी बाजार, कालूकुआं, अलीगंज पुलिस चौकी प्रभारियों व पुलिस कर्मियों को भी किट बांटी।
खाईंपार, मर्दननाका, छोटी बाजार, छाबी तालाब, नोनिया मोहाल, बलखंडी नाका आदि इलाकों में करीब दो सौ जरूरतमंदों को राशन दिया। सौरभ गुप्ता, शिवम सविता, रविंद्र गुप्ता, विकास सिंह, रानीबाई साहू, रामसुफल साहू, रामबाबू गुप्ता भी उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने राशन किट बांटी
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में राहत सामग्री और लंच पैकेटों का वितरण हुआ। विधायक और जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने संयुक्त रूप से क्योटरा पहाड़ तले, नोनिया मोहाल, छाबी तालाब, कटरा, कर्बला आदि मोहल्लों में 300 लोगों को राशन किट बांटी। मॉस्क लगाने और महानगरों से लौटने वालों की प्रशासन को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। नगर अध्यक्ष (दक्षिणी) राकेश गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, पंकज रैकवार, प्रतिनिधि रजत सेठ, अनुरुद्ध त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, राहुल जैन, आशीष गुप्ता, सौरभ धुरिया आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज जैन व महामंत्री अमित सेठ भोलू ने जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री और लंच पैकेट बांटे। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह और मंडी सचिव विभा खरे को व्यापारियों द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें अन्ना मवेशियों के लिए 25 क्विंटल भूसा सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट ने संगठन के कार्यों को सराहा।

वीरेंद्र गोयल, अशोक गुप्ता, प्रदीप जड़िया, सुरेश कान्हा, पंकज अग्रवाल, दिनेश पुरवार, पप्पू, आनंद गुप्ता, आनंद सिंह, संजय निगम अकेला, अमित गुप्ता, मनीष, निशांत खैरा, उमेश दया आदि मौजूद रहे। गरीब समाज सेवा संस्थान प्रबंधक शबाना ने क्योटरा हरदौली रोड में असहाय और गरीब परिवारों को लंच पैकेट बांटे। रशीद अहमद, रमजान मंसूरी, जहीर अहमद, नसीर अहमद, इस्माइल, नफीस अहमद भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed