{"_id":"6a9715cbc78100f37c094d26","slug":"children-hit-by-viral-fever-and-diarrhea-banda-news-c-212-1-sknp1006-151527-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वायरल फीवर और डायरिया की चपेट में बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वायरल फीवर और डायरिया की चपेट में बच्चे
Tue, 01 Sep 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23- जिला अस्पताल में बाल रोग विभाग की ओपीडी में लगी बाल रोगियों की भीड़। संवाद
बांदा। बारिश का मौसम बच्चों के लिए आफत बना हुआ है। जिला अस्पताल की बाल रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों वायरल फीवर और डायरिया से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं।
बाल रोग विभाग का वार्ड बच्चों से फुल है। ट्रामा सेंटर में भी प्रतिदिन वायरल फीवर और डायरिया से ग्रसित बच्चे भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मंगलवार को कालू कुआं निवासी दिव्यांशी (6), कहरा निवासी पीयूष (2), गांव लामा निवासी मीनाक्षी (8), ओरन निवासी मोहनी (8), पिस्टा निवासी राधा (9) समेत 20 बच्चों को वायरल फीवर व डायरिया के कारण भर्ती कराया गया।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता व डॉ. एके राजपूत ने बताया कि बच्चों में सीने की जकड़न के साथ जुखाम और बुखार व डायरिया की शिकायत हो रही है। दोनों डॉक्टरों ने दूध पीने वाले बच्चों को मां का दूध पिलाने, सीलन से बचाकर रखने, बारिश के पानी से भीगने से बचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बुखार और डायरिया होने पर डॉक्टरों की सलाह पर दवा खिलाने की बात कही है। दोनों डॉक्टरों की ओपीडी में प्रतिदिन बाल रोगियों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच रहा है।