फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Children could not read the book and the mountain could not recite it.

Banda News: बच्चे न पढ़ पाए किताब न सुना पाए पहाड़ा

Sat, 07 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Children could not read the book and the mountain could not recite it.
बांदा। शिक्षा में बच्चों की कमजोरी देख जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिक्षकों की क्लास लगाई है। उन्होंने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय महोखर का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र से 13 का पहाड़ा सुना और अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई, लेकिन बच्चे न ही पहाड़ सुना पाए और न ही किताब पढ़ पाए। इस पर उन्होंने शिक्षकों पर सख्ती करते हुए शिक्षकों से कहा कि गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कक्षा तीन के छात्र से 13 का पहाड़ा व पांच के छात्र से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई। कई बच्चे गणित का सवाल हल नहीं कर पाए। शिक्षकों को निर्देश दिए कि हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी व गणित में भी विशेष ध्यान दें। विद्यालय के शौचालय व परिसर की रोस्टर के अनुसार सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पचनेही भाग-तीन में कक्षा-तीन के बच्चों से हिंदी पुस्तक को पढ़वाकर हिंदी भाषा के ज्ञान के संबंध में प्रश्न पूछते हुए जानकारी ली। भाषा की सही जानकारी न होने पर शिक्षकों को कमजोर बच्चों को चिन्हित कर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचनेही भाग एक में बॉउंड्रीवाॅल क्षतिग्रस्त होने पर लोहे के तार लगवाए जाने के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिंसी मौर्या सहित एबीएसए व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed