फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Children arriving with diarrhea and chest tightness

Banda News: दस्त और सीने की जकड़न लेकर पहुंच रहे बच्चे

Wed, 04 Feb 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Children arriving with diarrhea and chest tightness
फोटो- 05 ओपीडी के बाहर गोद में बच्चों को लिए बैठीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन


- आम दिनों की अपेक्षा बीमार बच्चों की संख्या हुई दोगुनी
संवाद
बांदा। मौसम के बदलने से एकबारगी बाल रोगियों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्चाें में दस्त, बुखार और सीने की जकड़न की शिकायत लेकर महिलाएं पहुंच रही हैं। आम दिनों में जहां यह संख्या 50 के करीब होती है, वहीं इन दिनों बढ़कर दोगुनी हो गई है।


जिला अस्पताल की बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्चों में बुखार, दस्त और सीने की जकड़न की शिकायत लेकर महिलाएं पहुंच रही है। एक बारगी मौसम बदलने से बाल रोगियों का आकड़ा फिर से बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में बाल रोग विभाग के डॉ. आरके गुप्ता व डॉ. एके राजपूत की ओपीडी प्रतिदिन 100 का आकड़ा पार कर रहा है। ओपीडी के बाहर महिलाएं अपनी गोद में बच्चों को लिए बैठीं दिखाईं दी। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में झील का पुरवा निवासी राघव (2), अनुपम (11 माह), ब्रह्म नगर निवासी अंशु (16), कालूकुआं निवासी निआती (10), तिंदवारी निवासी पायल (15) व मोहनपुरवा निवासी ज्योति (4) को दस्त और सीने की जकड़न को लेकर भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने से बच्चों को सर्दी की शिकायत हो रही है। सर्दी से सीने में जकड़न और दस्त भी लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चाें को ऊनी कपड़े पहनाकर रखें। कान और पैर ऊनी कपड़ों से ढके रखें। बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाएं बच्चों को दूध अवश्य पिलाएं, जिससे उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed