फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Child suddenly fainted while playing, death

Banda News: खेलते-खेलते अचानक बेहोश हुआ बालक, मौत

Tue, 29 Aug 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Child suddenly fainted while playing, death
नरैनी। थाना क्षेत्र में एक बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के पास ही खेलते वक्त अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टी करने लगा और बेहोश हो गया। कई घंटे घर पर ही उसका उपचार कराया गया, जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

करतल चौकी क्षेत्र के पुकारी गांव निवासी अरविंद का 15 साल का बेटा मानस उर्फ गुल्लू की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि वह सुबह नौ बजे के करीब घर के पास ही खेल रहा था, अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह उल्टी करने लगा और बेहोश हो गया। पहले घर पर ही उसका उपचार किया गया बाद में तबीयत और बिगड़ने लगी तो फिर उसे सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

तब तक बालक की मौत हो गई थी। परिजन शव घर ले आए, बाद में संदिग्ध हालातों में मौत होने की शंका जताते हुए उन्होंने पुलिस को सूचित किया। देर शाम शव पोस्टमार्टम के लिए बांदा लाया गया। मानस घर में अकेला बेटा था, वह कक्षा पांच का विद्यार्थी था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed