{"_id":"68ebfa366fa67ef5d005ee49","slug":"child-playing-outside-house-crushed-by-e-rickshaw-dies-banda-news-c-212-1-bnd1017-134646-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घर के बाहर खेल रहे बालक को ई-रिक्शा ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घर के बाहर खेल रहे बालक को ई-रिक्शा ने कुचला, मौत
Mon, 13 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार बालू लेकर जा रहे ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। भागने के प्रयास में चालक ने बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में व ई-रिक्शा को कब्जे में लिया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के मोहल्ला आंबेडकर नगर (सिंहपुर) निवासी संजय द्विवेदी ने बताया कि उसका पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ रविवार को दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे दरवाजे पर खेल रहा था। तभी बालू की बोरियां लेकर आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ऋषभ को टक्कर मार दी। भागने के प्रयास में उसने बेटे को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
मोहल्लेवासियों ने ई- रिक्शा चालक बदौसा के लोहारन पुरवा निवासी ओमप्रकाश को पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। ऋषभ दो भाइयों में छोटा था। घटना की जानकारी होते ही मां शिखा समेत परिजन बेहाल है। चौकी प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी का कहना है कि चालक व ई रिक्शा को पकड़ लिया है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।