{"_id":"68fe65a2bf7b1e08df0d7d21","slug":"child-dies-due-to-fall-under-suspicious-circumstances-mother-accused-of-murder-banda-news-c-212-1-sknp1006-135165-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: संदिग्ध हालात में बालक की गिरने से मौत, मां पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: संदिग्ध हालात में बालक की गिरने से मौत, मां पर हत्या का आरोप
Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में घर में गिरने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। पिता ने बालक की मां पर हत्या का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी बबली ने बताया कि वह अपने पति ओमप्रकाश से तीन साल से अलग रहकर इंदिरा नगर में किराए के मकान में रह रही है। बताया कि उसका पुत्र रवि (6) शनिवार की शाम घर में खेल रहा था। खेलते समय वह गिर गया। उसके सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। बबली ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद वह घर ले गई। घर में बेटे की मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही रवि के पिता ओमप्रकाश व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी बबली तीन साल पहले उसे छोड़कर गांव से शहर आ गई थी। बांदा शहर में अलग-अलग मोहल्लों में किराए के मकान में रहती रही है। पति का आरोप है कि जब वह गांव से आई थी तो अपने साथ 50 हजार रुपये और जेवर भी ले आई थी।
उसने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की और जेवर और रुपया दिलाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने अपनी पत्नी का पीछा करना छोड़ दिया था। कई बार वह अपने पुत्र रवि को लेने आया, लेकिन उसकी पत्नी ने बेटा नहीं दिया। उल्टा जान से मारने की धमकी देती थी। पिता का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या बबली ने की है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और पेट में चोट लगने से मृत्यु होना पुष्ट हुआ है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बालक की गिरने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व पेट में चोट लगना आया है। मामले की जांच की जा रही है।