फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Child and adolescent deaths in road accidents

सड़क हादसे में बालक और किशोर की मौत

Wed, 26 Oct 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 26 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Child and adolescent deaths in road accidents
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

बांदा। सड़क पार कर रहा बालक पिकअप टेंपों की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। उधर, बालू भरे ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर मजदूर की मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के सुहावपुर गांव का लवलेश कुमार (7) पुत्र लल्लूराम बुधवार को सुबह सड़क किनारे पिता की गुमटी से घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच बांदा से अतर्रा जा रही तेजरफ्तार पिकअप टेंपो ने उसे रौंद दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना खुरहंड चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने चालक को टेंपो समेत हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


उधर, घायल बालक को पुलिस ने आनन-फानन प्राइवेट वाहन से परिजनों के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही लवलेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ता था। उधर, बदौसा थाना क्षेत्र के दुबरिया गांव के मजरा निजामी नगर निवासी केदार (16) पुत्र संतोष केवट मंगलवार को ट्रैक्टर से बालू खदान गया था। ट्राली में बालू भरते समय चालक द्वारा अचानक ट्रैक्टर चला देने से उसकी कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खदान में बालू पलट कर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। उधर, थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि किशोर की मौत खदान में नहीं बल्कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी। परिजनों ने यह बात लिख कर उन्हें दी है। बगैर पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed