{"_id":"674766fe3571b0b50c0318ad","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-s-program-in-banda-and-chitrakoot-today-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज बांदा और चित्रकूट में: पहले तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल, उसके बाद चित्रकूट में करेंगे समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज बांदा और चित्रकूट में: पहले तेरहवीं संस्कार में होंगे शामिल, उसके बाद चित्रकूट में करेंगे समीक्षा बैठक
Thu, 28 Nov 2024 12:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा/चित्रकूट।
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा/चित्रकूट।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:25 AM IST
सार
वह दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर बांदा से चित्रकूट एयरपोर्ट रवाना होंगे। एक बजकर 45 मिनट पर देवांगना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज बांदा और चित्रकूट में कार्यक्रम है। वे बांदा के महुआ गांव में भाजपा के तेलंगाना महामंत्री चंद्रशेखर की माता जयंती देवी तिवारी की तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे। इसके बाद उनका चित्रकूट में दो दिवसीय कार्यक्रम है।
विज्ञापन
वह दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर बांदा से चित्रकूट एयरपोर्ट रवाना होंगे। एक बजकर 45 मिनट पर देवांगना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर तीन बजे कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसी परिसर से शाम 4 बजे विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास, पांच बजे सर्किट हाउस आएंगे।
विज्ञापन
शाम 6 बजे रामघाट पर मंदाकिनी आरती में शामिल होंगे। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे सीएम सर्किट हाउस में रात्रि को विश्राम करेंगे। अगले दिन 29 नवंबर शुक्रवार को लखनऊ के लिए सुबह 9 बजे रवाना होंगे।
विज्ञापन