फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chief Engineer sought clarification from XEN and employees

Banda News: मुख्य अभियंता ने एक्सईएन और कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 18 Jan 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer sought clarification from XEN and employees
पीडब्ल्यूडीखंड-2 में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को फटकार लगाते मुख्य अभियंता। - फोटो : संवाद
बांदा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी के डिवीजन कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी खंड-दो और निर्माण खंड, प्रांतीय खंड में अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कई कर्मचारी बाहर धूप सेंक रहे थे।
विज्ञापन

निरीक्षण की सूचना पर जल्दी-जल्दी सीट पर पहुंचे। निरीक्षण में हर तरफ गंदगी और बरामदे में वाहन स्टैंड बना मिला। इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता महेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे अचानक निरीक्षण करने डिवीजन कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

पहले प्रांतीय खंड कार्यालय देखा। यहां एक्सईएन मनोज कुमार पांडेय कार्यालय में उपस्थित मिले। सहायक अभियंता सुधीर कुमार व अजय सिंह की कुर्सी खाली मिली। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो दोनों के हस्ताक्षर थे। इस पर कड़ी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी खंड-2 में एक्सईएन रूपेश कुमार सोनकर, लेखाधिकारी ओंकारनाथ, एई अभय कुमार, खंडीय कैशियर विमल कुमार आदि कक्ष में नहीं मिले।
मुख्य अभियंता ने पूछा तो बताया गया कि बसहरी में किसी प्रोजेक्ट के निरीक्षण में गए हैं। आफिसर के रजिस्टर में फील्ड में जाने के बारे में टिप्पणी न लिखे जाने पर नाराजगी जताई। एई व खंडीय लेखाधिकारी के बरामदे में बाइकों का स्टैंड बना होने और हर तरफ गंदगी व पान के पीक देख कड़ी फटकार लगाई। इसके उन्होंने निर्माण खंड में निरीक्षण किया। यहां भी कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

मुख्य अभियंता ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले एक्सईएन, एई, जेई व अन्य कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ निरीक्षण में दोबारा गंदगी व वाहन स्टैंड मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed