फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Chief Engineer office demostration

चीफ इंजीनियर कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 22 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chief Engineer office demostration
विद्युत विभाग मुख्य अभियंता एके सक्सेना को ज्ञापन देते भाजपाई।

बांदा। शहर और गांवों की चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर बुधवार को भाजपा नेताओं ने पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने के बाद उन्हें ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही से बिजली संकट गंभीर बना हुआ है। आए दिन करंट से मनुष्यों और पशुओं की जान जा रही है। रमजान माह में 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल की अगुवाई में भाजपाइयों ने चिल्ला रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एके सक्सेना को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें किसानों की भूमि में जबरन टावर खड़े न करने, मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक रमजान माह में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना से गांवों में बिजली व्यवस्था, तिंदवारा और रेउना गांवों में खेतों में लगाए जा रहे टावरों का किसानों को उचित मुआवजा आदि मांगें की गईं। यह भी कहा कि बिजली विभाग की गलती से आए दिन करंट से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, संतोष गुप्त, जगराम सिंह, विजय बहादुर सिंह परिहार, रामसुफल सिंह, प्रभा गुप्ता, गीता सागर, सुमन तिवारी, संजीव निगम (नीलू), राजा तिवारी, महेंद्र सिंह कछवाह, नरेंद्र सिंह नन्ना, सत्यदेव अवस्थी, संतोष अवस्थी, धीरेंद्र सिंह, अजित प्रकाश, प्रेमनारायण द्विवेदी भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed