फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Checks being cut to favorite firms, demand for investigation

चहेती फर्मों को काटे जा रहे चेक, जांच की मांग

Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Checks being cut to favorite firms, demand for investigation
बबेरू। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्यों पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जानकारी दिए बिना विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकारी धन के बंदरबांट का भी आरोप लगाया। कहाकि चहेती फर्मों के नाम चेक काटे गए हैं। इन सभी की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल भी मौजूद रहे। 12.75 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई। इससे क्षेत्र में कुल 4295 विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

इसी बीच बैठक में मौजूद सदस्यों ने आरोपों की झड़ी लगा दी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आपत्ति पर विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की जानकारी उन्हें दी जानी चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास में सक्रिय भूमिका निभाकर क्षेत्र के लोगों को लाभ दिलाएं। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार, ओमनाथ, ओमप्रकाश, कालका, दुर्गा साहू आदि ने पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया। खंड विकास अधिकारी डा. प्रभात कुमार द्विवेदी ने कहा कि ब्लाक स्तर के जो भी कार्य हो रहे हैं उनकी जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दी जाती है। जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, अरुण पटेल, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लाखन ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed