फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cheating in the name of getting married, report on seven

Banda News: शादी कराने के नाम पर ठगी, सात पर रिपोर्ट

Thu, 23 May 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of getting married, report on seven
अतर्रा। दोस्त की शादी कराने के एवज में युवक से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। कोतवाली पुलिस ने ठगी करने वाले सरगना समेत उसके गैंग के कुल सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं विश्वासघात करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राजस्थान के करौली थाना क्षेत्र के मोहन नगर निवासी बृजेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि झांसी का रहने वाले उसके दोस्त पंकज की शादी के लिए 15 दिन पहले चित्रकूट के कर्वी निवासी मूलचंद से उसकी मुलाकात हुई। उसने दोस्त पंकज की शादी अतर्रा में कराने के लिए कहा। जिस पर वह अपने दोस्त पंकज और अन्य साथियों के साथ लड़की को देखने के लिए अतर्रा में बताए गए पते पर पहुंचा, जहां पर मूलचंद्र ने सुनियोजित योजना के तहत लड़की को दिखाया और शादी कराने तथा व्यवस्था के नाम पर उससे 20 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन

रुपये लेने के बाद से शादी कराने वाले युवक मूलचंद्र का फोन बंद जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मूलचंद्र, राजू, भोलू, महबूब, लालू, समीना, रानी, के खिलाफ धोखाधड़ी करने की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed