{"_id":"64fa14d0d3eac78c5f04d5a4","slug":"cheated-in-the-name-of-job-fraud-of-five-lakhs-banda-news-c-212-1-bnd1001-2300-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नौकरी के नाम पर ठगे पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नौकरी के नाम पर ठगे पांच लाख की ठगी
Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बांदा। संविदा में नौकरी लगवाने के नाम पर फतेहपुर के युवक ने एक महिला से करीब पांच लाख की ठगी की है। लेकिन साल भर बीत जाने के बाद नौकरी नहीं लगवाई। इससे महिला ने उससे पैसा वापस मांगा तो उसने 40 हजार रुपये वापस कर दिए। अब वह चार लाख 85 हजार रुपये नहीं दे रहा है। महिला की तहरीर पर बबेरू कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की महिला फूलमती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के अनिल, कमल और सत्येंद्र समेत उसने फतेहपुर निवासी राहुल शुक्ला को संविदा नौकरी लगवाने के लिए 28 नवंबर 2022 को तीन लाख रुपये दिए थे।
जनवरी 2023 में उसने फिर रुपयों की मांग की तो दो लाख 25 हजार रुपये उसे भेजा। साल भर बीत जाने के बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने पैसा वापस मांगे तो राहुल ने 40 हजार रुपये वापस कर दिए। अब वह बाकी के रुपये नहीं दे रहा है। महिला की तहरीर पर आरोपी राहुल शुक्ला के खिलाफ बबेरू कोतवाली में ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।