फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Changing Bundelkhand will soon distribute jobs: Yogi

बदलता बुंदेलखंड जल्द बांटेगा नौकरियां : योगी

Fri, 17 May 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Changing Bundelkhand will soon distribute jobs: Yogi
पैलानी (बांदा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के साथ-साथ बुंदेलखंड बदल रहा है। झांसी-चित्रकूट जोड़ते हुए नोएडा से बेहतर औद्योगिक सिटी बनाएंगे। आज यहां के लोग नौकरी मांगने जाते है, कुछ दिन बाद विश्व भर के लोग यहां नौकरी मांगने आएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की बदहाली के लिए सपा और बसपा दोषी है। 10 साल पहले तक बुंदेलखंड में माफिया चुनाव जीतकर पहुंचते थे और उत्पीड़न करते थे। यहां के संसाधनों को लूटते थे। किसान आत्महत्या करता था। बहू-बेटी व व्यापारी सुरक्षित नहीं था। अब माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम किया जा रहा है। माफिया या तो जहन्नुम चले गए या फिर उनके गले में तख्ती लटक गई। जिन्होंने आपको पानी, बिजली, रोजगार के लिए तरसाया आप उनको वोट के लिए तरसा लें। जमानत जब्त करा दें।
विज्ञापन


कहा कि झांसी से चित्रकूट तक डिफेंस कॉरिडोर बना रहे हैं। यहां पर बनने वाली तोप से दुश्मन पर गिरने वाले हर गोले में मेड इन इंडिया लिखा होगा। राम के बाद मथुरा का रास्ता साफ होगा। कहा कि तिंदवारी विधानसभा ने इतिहास लिखा है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री दिए। अबकी तिंदवारी मोदी की हैट्रिक का इतिहास बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed