फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Change in weather caused mercury to drop by three degrees

मौसम में बदलाव से लुढ़का तीन डिग्री पारा

Mon, 20 Jun 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Change in weather caused mercury to drop by three degrees
Change in weather caused mercury to drop by three degrees - फोटो : BANDA
बांदा। तेज धूप की तपन से सोमवार की शाम लोगों को राहत मिल गई। मौसम के करवट बदलने से तापमान तीन डिग्री लुढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से धान की बेड़ भी लगने लगी है।
विज्ञापन

तीन दिन से तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द था। दिन की शुरूआत तेज धूप से हुई। दोपहर को पारा 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लेकिन शाम को बादल-बूंदाबांदी और लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम खुशगवार कर दिया। तापमान में तेजी से गिरावट हो गई। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम जानकारों के मुताबिक पछुआ ठंडी हवाओं से मौसम में बदलाव आया है। अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed