फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Challenger and Mudha Ilavin won the league match

हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में लीडिंग चैलेंजर और मौदहा इलेविन ने जीते लीग मैच

Thu, 12 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Challenger and Mudha Ilavin won the league match

हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में लीडिंग चैलेंजर ने जेके स्टार और मौदहा इलेविन ने सरबई (मध्य प्रदेश) को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अब शुक्रवार को तीन मैचों में छह टीमों के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन


राइफल क्लब ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए जेके स्टार ने निर्धारित 15 ओवर में 103 रनों का लक्ष्य रखा। रेहान ने 35 व मन्नू ने 22 रन बनाए। अजय व लोकेश ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में लीडिंग चैलेंजर ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। कौशिक व छोटू ने 35-35 रनों का योगदान दिया। जेके स्टार के बच्चा ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन


दूसरे मैच में पहले बैटिंग करते हुए सरबई टीम ने रामू के 40 और कृष्णदत्त के 29 रनों की बदौलत 106 रनों का लक्ष्य रखा। गुफरान ने तीन और संजय ने दो विकेट लिए। जवाब में मौदहा इलेविन ने आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया। बच्चू ने 50 और जुनैद ने 19 रन बनाए। डार्लिंग और रामू ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर राजेंद्र अवस्थी, दिनेश, कुतैबा जमां, नफीस गावस्कर, स्कोरर गुड्डू, देवाशीष व कमेंटेटर शिवा अवस्थी और अबरार फारुकी रहे। शुक्रवार को आरसीबी व न्यू स्टार और रब्बानी स्टार व सिंचाई विभाग तथा फतेहपुर इलेविन व मिलेनियम स्टार के बीच मुकाबले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed