फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Central team examined in three villages on the fifth day

केंद्रीय टीम ने पांचवें दिन तीन गांवों में की जांच

Thu, 12 Oct 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Thu, 12 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन

बांदा। भारत सरकार की दो सदस्यीय टीम ने अपने पांच दिवसीय दौरे में चौथे दिन बिसंडा ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों व योजनाओं की जांच-पड़ताल की। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सुविधाओं के बारे में पूछा। जिले भर में 30 गांवों का निरीक्षण करने के बाद टीम यह रिपोर्ट भारत सरकार को सौंपेगी।

विज्ञापन


नेशनल लेवल मानीटिरिंग टीम में प्रमुख रवि चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त आईएएस) और सहायक चंदन रावत की टीम 9 अक्तूबर से जिले के दौरे पर है।  बड़ोखर व जसपुरा ब्लाक के बात चौथे दिन बिसंडा ब्लाक के  कोर्रही, मरौली, डभनी ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार से संचालित योजनाओं की हकीकत देखी। डभनी गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना की जांच की। बीडीओ ब्रजकिशोर कुशवाहा से सड़क के अभिलेख तलब किए। एनआरएलएम योजना के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की। कागजों में कुछ और हकीकत कुछ और मिली। मौके पर एक महिला स्वरोजगार से जुड़ी नहीं मिली।  उधर, मरौली और मुस्लिम बाहुल्य ग्राम पंचायत कोर्रही में मनरेगा के कार्यों की जांच की। कई जाबकार्ड धारकों से काम मिलने व भुगतान की जानकारी ली। इस दौरान जाबकार्ड धारक शिवकुमार, राजा, बड़की ने बताया कि महीनों से काम नहीं मिला। तमाम मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया। टीम की जांच पड़ताल स्थानीय अधिकारियों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों के  मुताबिक ही चल रही है। उनके साथ जिला स्तर का कोई अधिकारी नहीं पहुंच रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed