{"_id":"5ee2714c8ebc3e42fe27618a","slug":"cctv-footage-of-police-involved-in-watchman-s-murder-banda-news-knp5650265138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार की हत्या में पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार की हत्या में पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
अतर्रा। सपा के संस्थापक सदस्य नवल किशोर शिवहरे की बंद पड़ी राइस मिल में बुधवार की रात हुई चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस को सीसीटीवी में कुछ फुटेज भी मिले हैं, जो इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में कारगर साबित होंगे। इसके अलावा चोरी, पारिवारिक जमीन के पहलू पर भी पुलिस की नजर है।
बता दें कि सपा नेता की राइस मिल में 25 साल से रह रहे चौकीदार प्रभुदयाल दुबे (70) पुत्र रामनारायण दुबे निवासी लोधूथोक की बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने ईट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी थी। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने घटनास्थल का दौरा कर स्थानीय पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए थे।
ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर व एसएसआई ने गुरुवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। जिसमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा इंस्पेक्टर ने किया है।
विज्ञापन
फिलहाल फुटेज की तस्दीक कराई जा रही है। इधर मिल के मुनीम और पुरोहित व फूल तोडने वाले माली से भी पूछताछ की। इंस्पेक्टर रविंद्र तिवारी ने दावा किया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही खुलासा होगा।