फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cbi mukhayalseal, sunwai tali

सीबीआई मुख्यालय सील, टली सुनवाई

Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
cbi mukhayalseal, sunwai tali
बांदा। बालकों के यौन उत्पीड़न चर्चित केस में मुख्य आरोपी सिंचाई विभाग का निलंबित अवर अभियंता रामभवन की पत्नी और घटना की सह आरोपी दुर्गावती की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक बार फिर टल गई। सीबीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में कोरोना का संक्रमण हो जाने से कार्यालय सील कर दिया गया है। इसके चलते सीबीआई के विवेचक अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट/एडीजे मोहम्मद रिजवान अहमद की अदालत में सह आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी। सुनवाई शुरू होते ही आरोपियों के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद सहित वसीम उल्ला और दिल्ली से आए अधिवक्ता नाहिद हसन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल में बंद आरोपी रामभवन और दुर्गावती से बातचीत की। इसी दौरान अभियोजन की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि कोरोना संक्रमण होने से सीबीआई का दिल्ली स्थित मुख्यालय सील कर दिया गया है। इसलिए सीबीआई के उपाधीक्षक/विवेचक अमित कुमार जवाब दाखिल करने के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। इस पर न्यायाधीश ने अगली तारीख निर्धारित कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली का आरोपी आकिब कोरोना संक्रमित
बच्चों के यौन उत्पीड़न केस का तीसरा आरोपी दिल्ली निवासी आकिब यहां बांदा जेल में कोरोना संक्रमित हो गया है। शनिवार को केस की अदालत में सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उसकी पेशी थी, लेकिन जेलर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ही न्यायाधीश को अवगत कराया कि आकिब कोरोना संक्रमित पाए जाने से अलग आइसोलेट बैरक में रखा गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। इसलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी उसकी पेशी नहीं की जा पा रही। जेलर ने कहा कि आरोपी की पॉजिटिव रिपोर्ट अदालत को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed