फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Caution administration after mine is hollow

खदान खोखली होने के बाद चेता प्रशासन

Fri, 13 May 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Caution administration after mine is hollow
Caution administration after mine is hollow - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां/बांदा। बारिश के बाद अक्तूबर से शुरू हुईं बालू खदानों को पिछले सात माह में रात-दिन भारी भरकम मशीनों से खोखला कर देने के बाद खदान संचालकों के हथकंडों पर प्रशासन ने अब सुध ली है। खप्टिहा कलां में केन नदी की जलधारा में अरसे से बने अवैध रास्ते को शुक्रवार को ढहा दिया गया। पूर्व में भी नदी में बनाए गए रास्तों को तोड़ने की रस्म अदायगी होती रही है।
विज्ञापन

खप्टिहा कलां के खंड संख्या 100/3 खदान पर खनन करा रहे पट्टाधारकों ने नदी की जलधारा रोककर रास्ता बना लिया था। पानी के बीच पुराव कराकर लोहे की मोटी चादरें डाली गई थीं। इनसे रात-दिन ओवरलोड ट्रक गुजर रहे थे। क्षेत्रीय लोगों और किसानों आदि ने कई बार शिकायतें कीं पर खनिज विभाग और प्रशासन चुप्पी साधे रहा। खदान संचालकों ने भारी-भरकम पोकलैंड, जेसीबी, लिफ्टर आदि मशीनों से रात-दिन खनन करके खदान खोखली कर दी। अब लगभग यहां बालू खत्म होने को है। तब खनिज विभाग ने रास्ते तोड़ने की रस्म अदायगी की।
विज्ञापन

खनिज इंसपेक्टर सुखेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और नदी में बनाए गए रास्ते को जेसीबी से तहस-नहस करा दिया। मशीनों से खनन पर कहा कि जांच कराएंगे। स्थानीय भोला सिंह, पप्पू तिवारी, अर्जुन सिंह आदि ने खनिज इंस्पेक्टर को बताया कि रास्ता तोड़ने की रस्म अदायगी तीसरी बार की जा रही है। हर बार रास्ता तोड़ने के कुछ ही दिन बाद खदान संचालक पुन: बना लेते हैं। बिना ओटीपी अवैध खनन हो रहा है। इन सवालों पर खनिज इंस्पेक्टर खामोश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रवि शर्मा ने कहा कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और अवैध खनन पाया गया तो जुर्माना होगा। साथ ही नदी में अवैध रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed