फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Cash and jewelry looted after killing an old lady

वृद्धा की हत्या कर नगदी-जेवर लूटे

Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry looted after killing an old lady
बांदा में वृद्धा की हत्या कर लूटे गए बक्शे की जांच करती पुलिस। - फोटो : BANDA
बदौसा (बांदा)। भुसासी गांव में वृद्धा की हत्या कर बदमाश नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। घर से कुछ दूर खेत में संदूक पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बदमाश चोरी करने आए थे। पहचान लिए जाने पर वृद्धा की हत्या कर दी। फिलहाल अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव स्थित खपरैलदार मकान के बरामदे में 85 वर्षीय वृद्धा गुलाबी शुक्रवार की रात पलंग पर सो रही थी। रात में उसके चेहरे पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या कर बदमाश घर में रखे दो बक्से उठा ले गए। इनमें रखी नगदी, जेवर और अन्य सामान निकाल कर बक्से गांव के बाहर खेत की झाड़ियों में फेंक दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह बदौसा से लौटे पुत्र अजय ने मां का लहूलुहान शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, अतर्रा क्षेत्राधिकारी सियाराम और बदौसा थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष के मुताबिक शायद वृद्धा ने बदमाशों को पहचान लिया था, इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई। चेहरे और सिर पर घाव हैं। उधर, चोरों ने गांव के मुन्नीलाल और विजय के घरों में भी चोरी की कोशिश की। मकान की छतों पर सो रहे परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नीलाल की पत्नी सरोजा ने बताया कि उसने बदमाशों को भागते हुए देखा है। सभी बदमाश बनियान और चड्ढी पहने हुए थे। उस समय रात को करीब एक बजा था। बताया जाता है कि वृद्धा के दो बेटे हैं। इनमें से एक अजय सिंह परिवार के साथ बदौसा कस्बे में रहता है। दूसरा बेटा गुजरात में परिवार समेत रहता है। वृद्धा घर में अकेली रहती थी।

पौत्र प्रदीप सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुत्र अजय ने बताया कि हाल ही में मां ने किसान सम्मान निधि के 8000 रुपये निकाले थे। इसके अलावा 3000 रुपये का गेहूं बेचा था। ये रुपये घर में रखे थे। चोर इन रुपयों के अलावा कुछ सोने चांदी के जेवर भी ले गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Cash and jewelry looted after killing an old lady

Cash and jewelry looted after killing an old lady- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed