{"_id":"607f383c3f585a20b611cbd2","slug":"case-of-burial-in-front-of-temple-situation-is-under-control-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : मंदिर के सामने बने कब्रिस्तान मे शव दफनाने का मामला, हालात काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : मंदिर के सामने बने कब्रिस्तान मे शव दफनाने का मामला, हालात काबू
Wed, 21 Apr 2021 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षा बल...
- फोटो : amar ujala
बजरंग दल और मुस्लिम समुदाय के बीच का काफी देर चले विवाद के बाद एडीएम और एएसपी ने हालात को काबू किया। जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद दूसरे कब्रिस्तान मे मिट्टी की गई सुपुर्द।
विज्ञापन
कब्रिस्तान की जमीन को बजरंग दल के कार्यकर्ता सरकारी बता रहे थे। अधिकारियों ने मामला शांत करा कर जांच के दिए आदेश दिए हैं।
मामला शहर कोतवाली के मर्दननाका का है। देर रात शव विवादित स्थल से कुछ दूर हटकर दफना दिया गया। पूरे समय भारी पुलिस बल सहित एडीएम, एसडीएम, सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि मर्दननाका में टेलीफोन के टावर के पास स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति हो गई थी। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। राजस्व विभाग के लेखपालों ने विवादित भूमि की नाप जोख की। उसी के बाद शव को दफनाने की जगह मिल गई। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इसके बाद देर रात शव को दफनाया गया।
विज्ञापन