{"_id":"68f3df3068c0dd4e21081344","slug":"case-filed-against-former-chief-minister-for-making-indecent-remarks-banda-news-c-215-1-ckt1003-122283-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा
Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को मंहगा पड़ गया। बसपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुड़ा निवासी शिवबाबू ने बताया कि पूरबपताई निवासी भोले सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह ने फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाजपा में शामिल होने संबंधी एक पोस्ट डाली थी। इसी पोस्ट पर कटैया खादर निवासी राजन द्विवेदी उर्फ पुष्पेंद्र द्विवेदी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शिकायतकर्ता ने कहा कि इस टिप्पणी से न केवल सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को भी ठेस पहुंची है।
थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।