फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car rides, death on young highway

हाईवे पर कार ने युवक को रौंदा, मौत

Wed, 09 Aug 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 09 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन

बांदा/मटौंध। शौच के लिए जाते समय नेशनल हाईवे पार कर रहे युवक को कार ने रौंद दिया। कार में फंसकर वह दूर तक घसिटता चला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। चालक वैगनआर कार को लेकर भाग निकला। मटौंध में घुरहा थोक वार्ड का रहने वाला विनोद कुमार (20) पुत्र छोटे लाल कुशवाहा कस्बे के पास एक दुकान में पंचर बनाता था। बुधवार को सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह शौच के लिए जा रहा था तभी कबरई की तरफ से आ रही वैगनआर कार ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसे ठोकर मार दी। विनोद कई फिट दूर जा गिरा।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो कार चालक तेज रफ्तार में भागा। विनोद कार में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया। सिर और जिस्म में जगह-जगह गंभीर चोटें आईं। कुछ लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकली। पंचर की दुकान मालिक केला नामदेव ने तत्काल थाने में खबर दी। थाने से भूरागढ़ चौकी और गश्त पर निकली इंसपेक्टर अनीता सिंह को खबर दी गई। वह तत्काल घटनास्थल पहुंची और आसपास के लोगों ने घायल विनोद को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन चिल्ला के पास उसकी मौत हो गई। मृतक भूमिहीन था। उधर, घटना से क्षुब्ध दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed