फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car overturned after tyre burst on expressway, three people including mother and son injured

Banda News: एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी कार, मां-बेटे समेत तीन जख्मी

Sat, 22 Mar 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Car overturned after tyre burst on expressway, three people including mother and son injured
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का पिछला टायर फट गया। अनियंत्रित होकर कार पलटकर काफी दूर तक घिसट गई। हादसे में कार सवार मां-बेटा और पौत्र जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हमीरपुर के सैयद बाड़ा निवासी रमन श्रीवास्तव (65) पत्नी प्रमोद अपने बेटे सौरभ (43) और पौत्र अमृत (20) के साथ कार से चित्रकूट जा रहे थे। तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे के चैनेल नंबर 34 के पास पहुंची थी कि उसका पिछला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर कार पलट गई और लगभग 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां घायलों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed