{"_id":"63f121b969c6c7764808a213","slug":"car-fell-in-khanti-three-wedding-guests-injured-banda-news-c-12-1-86443-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: खंती में गिरी कार, तीन बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: खंती में गिरी कार, तीन बराती घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। बेंदा चौकी के पास नेशनल हाईवे पर उसरा नाले में बने पुल में शनिवार की शाम फतेहपुर से खागा से वापस भोपाल लौट रही बारात की कार रेलिंग तोड़कर 20 फिट गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार भोपाल निवासी जगदीश (49), सकील (41), विशाल (26) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की वजह कार का स्टेरिंग राड टूट जाना
बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है।