फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car crashed into the pole , HT line fell on highway

कार पोल से टकराई, एचटी लाइन हाईवे पर गिरी

Sun, 17 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 17 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car crashed into the pole , HT line fell on highway

बांदा। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की कार से एचटी

विज्ञापन
लाइन का खंभा धराशायी हो गया। लाइन भी नीचे आ गिरी। नेशनल हाइवे पर आवागमन ठप हो गया।

दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली कर्मियों ने आनन-फानन लाइन हटाकर हाईवे बहाल किया।

महोबा रोड पर निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी के सामने रविवार को दोपहर महोबा से तेज रफ्तार आ रही इंडिको कार रोड किनारे बिजली के पोल से जा टकराई।

सीमेंट का पोल धराशायी हो गया। 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन हाइवे पर आ गिरी। चालक तो बच गया लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।  एचटी लाइन सड़क पर पड़ी होने से वाहनों की और राहगीरों का आवागमन रुक गया।

फोन पर सूचना के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया। कुछ देर बाद मटौंध थाने के सब इंस्पेक्टर गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह लाइन बंद करवाकर तार हटवाए।

करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। इंडिको कार बिजली विभाग के विजिलेंस के जेई की बताई गई, इसलिए पुलिस में इस पर कोई रिपोर्ट भी नहीं दर्ज  हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed