फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Car collided with divider on Agra-Lucknow Expressway, worker died

Banda News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई, कर्मी की मौत

Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Car collided with divider on Agra-Lucknow Expressway, worker died
मृतक अभिषेक - फोटो : स्रोत-परिजन
अतर्रा। मैनपुरी में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा के मानविकी एवं विज्ञान विभाग में कार्यरत कर्मचारी (आउटसोर्सिंग) अभिषेक शर्मा की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार/गुरुवार रात करीब 2 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 86 के पास हुआ, जब अभिषेक अपनी ईको स्पोर्ट्स कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार चलाते समय नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराकर डिवाइडर से भिड़ गया। हादसे में अभिषेक शर्मा गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार में सवार अन्य तीन लोग राज शेखर द्विवेदी, दिलीप, अजय, राजेश तिवारी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सैफई अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला और कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी की अगुवाई में शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें कालेज के कर्मचारी अभिषेक शर्मा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।शोकसभा में कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन




ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, रिपोर्ट
नरैनी। गिरवां थाना क्षेत्र के मध्य प्रदेश जिला सतना थाना कोठी निवासी विनीशा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो जनवरी को बाइक से बांदा से अपने घर जा रहे थे तभी पैगम्बरपुर के पास ऑटो चालक ने लापरवाही से चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। महिला कि तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




शादी का कार्ड देने गए व्यक्ति से अभद्रता मारपीट, रिपोर्ट
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के नेढूवा गांव निवासी मनीराम दर्जी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 13 जनवरी को अपनी पुत्री की शादी का कार्ड देने मोहनपुर अंश खलारी गांव गया हुआ था। गांव के पास कुछ दबंग उससे अभद्रता करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र, संतराम पटेल, कृपा पटेल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed