फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Captured footage of CCTV installed in jail, recorded statements of officers and prisoners

Banda News: जेल में लगे सीसीटीवी के फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज किए बयान

Thu, 04 Apr 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Captured footage of CCTV installed in jail, recorded statements of officers and prisoners
बांदा। मुख्तार अंसारी के मौत के मामले की न्यायिक जांच कर रही अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गरिमा सिंह व मजिस्ट्रिरियल जांच कर रहे एडीएम वित्त राजेश कुमार जेल पहुंचे। जेल में सीसीटीवी फुटेज लिए। इसकेे अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कुछ बंदियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


मुख्तार की मौत मामले की न्यायिक जांच अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह को सौंपी गई है। एसीजेएम प्रथम बुधवार को दूसरी बार जेल पहुंचीं। उन्होंने मुख्तार की मौत से संबंधित अभिलेखों को एकत्र किया। करीब एक माह के सीसीटीवी फुटेज भी लिए। सूत्र बताते हैं कि गरिमा सिंह ने वरिष्ठ कारागार अधीक्षक सहित मुख्तार की सुरक्षा में लगे जेल अफसरों और जेल वार्डनों के बयान दर्ज किए। कुछ बंदियों से भी बातचीत कर जानकारी ली।
विज्ञापन


उधर, एडीएम राजेश कुमार ने मजिस्ट्रियल जांच से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। बयानों को रिकाॅर्ड किया। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि अंदर कोई भी ऐसी गतिविधि न की जाए, जिससे बंदियों में किसी भी प्रकार का खौफ हो। खाने की जांच के बाद ही बंदियों को परोसा जाए। जेल में होने वाले रुटीन वर्क के काम व कार्यक्रम आदि होते रहे। हालांकि दोनों अधिकारियों से मीडिया से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 अप्रैल तक दे सकते हैं साक्ष्य

जांच अधिकारी/एडीएम राजेश कुमार वित्त ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि कहा कि मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई थी। इस मामले में जांच शुरू की गई है। किसी को भी इस संबंध में लिखित अथवा मौखिक बयान या साक्ष्य देना हो तो 15 अप्रैल तक न्यायालय में दर्ज करा सकते हैं अथवा साक्ष्य दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed