फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Captive and Captive Oath administered to Captains

कैप्टन और उप कैप्टनों को दिलाई शपथ

Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Captive and Captive Oath administered to Captains
शपथ समारोह में उपस्थित सेंट मेरीज के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

सेंट मेरीज सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विभिन्न क्लासों में चुने गए कैप्टन और उप कैप्टन को समारोहपूर्वक शपथ दिलाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को सराहा और बच्चों को शाबासी दी।  

विज्ञापन


सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन डीआईओएस ने दीप जलाकर किया। ईश वंदना, स्वागत भाषण, प्रार्थना, प्रेयर डांस इत्यादि के आयोजन हुए। इसी के बाद सभी कक्षाओं के कप्तान और उप कप्तान को शपथ दिलाई गई। स्कूल कप्तान कुमार अभय गुप्ता (12ए) और उप कप्तान प्रीतू सिंह (11ए), हेड ब्वाय सौरभ कुकरेजा (12सी), हेड गर्ल प्रावी यादव (12ए), स्पोर्ट कैप्टन यश वर्धन (12बी), स्पोर्ट वाइस कैप्टन हर्षिता सिंह (11बी) को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


इसी तरह विभिन्न हाउस के कैप्टन व उप कैप्टन ने भी शपथ ग्रहण की। इनमें रेड हाउस में कैप्टन अर्ची सोनी (12ए), उप कैप्टन दानियल खां (11ए), ग्रीन हाउस में कैप्टन गौरव सिंह (12ए), उप कैप्टन मेहरीन अली (11ए), ब्लू हाउस में कैप्टन वत्सल्य निगम (12बी), उप कैप्टन सायमा हसन (11ए) और यलो हाउस में कैप्टन अर्थवान त्रिपाठी (12बी), उप कैप्टन मृत्युंजय तिवारी (11ए) ने शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अतिरिक्त जूनियर कैप्टन में कैप्टन अनुष्का वर्मा (5सी) व उप कैप्टन सिद्धार्थ यादव (5ए) को शपथ दिलाई गई। समारोह में फादर सबैस्टियन डेनिस, फादर सिद्धराज, प्रधानाचार्य फादर ए. सुसई रतनम सहित देवराज शर्मा, विवेक शर्मा, दीपक सिन्हा, मंगला अजय, शशि गुप्ता, वंदना आदि उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रीय गीत से हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed