फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Candidates woke up late, followed by election discussion.

Banda News: देर से सोकर उठे प्रत्याशी इसके बाद चुनावी चर्चा

Tue, 21 May 2024 10:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 May 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Candidates woke up late, followed by election discussion.
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान दूसरे दिन पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय में रहे। कुछ पार्टी नेता निराश नजर आए तो कुछ चुनावी चर्चा में मशगूल रहे। कार्यकर्ताओं की भागदौड़ खत्म होने पर कुछ तो सुबह देर से जगे और कुछ नेता थकान मिटाते दिखे। भाजपा प्रत्याशी सांसद आरके पटेल सुबह दस बजे सोकर उठे।इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी गणित पर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

मतदान के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सत्यनारायण पटेल, मनफूल पटेल, सुभाष पटेल आदि कार्यकर्ता चुनाव की समीक्षा करते रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता हर बूथ में जाकर चार जून को होने वाली मतगणना में ध्यान दें। इसके अलावा रामायण मेला परिसर में बने स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी ले, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा। खाली कुर्सियां ही नजर आईं। कार्यकर्ता व समर्थक कोई भी दिखा। सभी लोग मतदान के बाद थकान मिटाते रहे। इसके अलावा भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल के आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता आपस में किस बूथ में वोट मिला और किस बूथ में वोट नहीं मिला, यही चर्चा करते रहे। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी निराश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed