फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Candidates engrossed in Science and General Knowledge

विज्ञान और सामान्य ज्ञान में उलझे अभ्यर्थी

Sun, 17 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Candidates engrossed in Science and General Knowledge
Candidates engrossed in Science and General Knowledge - फोटो : BANDA
बांदा। जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक चयन परीक्षा में रविवार को विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया। सामान्य ज्ञान और विज्ञान के कुछ प्रश्न पहेली बने रहे। 150 अंकों के प्रश्नपत्र में 150 प्रश्नों के जवाब देने थे। ओएमआर शीट में गोले भरने में भी अभ्यर्थियों का समय खर्च हुआ। पहली पारी ढाई घंटे की और दूसरी पाली एक घंटे की रही।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय के छह केंद्रों में मंडल के चारों जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। 4159 में से 724 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में पंजीकृत 3915 में 3235 ने परीक्षा दी। 680 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 244 पंजीकृत थे। इनमें 200 ने परीक्षा दी। 44 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 2 से 3 बजे तक हुई। परीक्षा के दौरान आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 12 पर्यवेक्षक नियुक्त रहे। दो सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूलर नाका (बांदा) की रहने वाली फौजिया समी ने बताया 150 अंकों का प्रश्न पत्र आया। सभी प्रश्न किए हैं। विज्ञान और गणित के प्रश्न थोड़े कठिन थे। हालांकि दिक्कत नहीं हुई। सभी कोर्स और प्रतियोगी किताबों से ही पूछा गया है।

महोबा के रहने वाले जगदीश प्रसाद ने बताया कि सामान्य ज्ञान में तत्काल घटनाक्रम से प्रश्न ज्यादा पूछे गए। गणित के प्रश्न भी हाईस्कूल स्टैंडर्ड के रहे। सभी प्रश्न किए हैं। विज्ञान के प्रश्नों ने खासा उलझाया। बावजूद इसके प्रश्नपत्र ठीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed