{"_id":"891e4c3c95c431e324dd378ab04c3ed7","slug":"canal-cleaning-dm-memo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की सफाई के लिए डीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की सफाई के लिए डीएम को ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना ने डीएम से इंदिरा नगर
विज्ञापन
स्थित नहर की सफाई कराने की मांग की है। उधर, कालूकुआं रोड पर पेयजल संकट
से परेशान बाशिंदों ने खराब हैंडपंप दुरुस्त कराने का अनुरोध किया है।
शनिवार को बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना के जत्थे ने डीएम को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें नहर की सफाई और उसके किनारे कूड़ेदान रखवाने तथा समय-समय पर कीटनाशक के छिड़काव की मांग की। इसके अलावा बच्चों की सुरक्षा के लिए नहर किनारे बैरीकेडिंग का भी अनुरोध किया।
ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार शानू, कृष्णा रावत, आरके यादव, श्याम प्रजापति, राहुल अवस्थी, मोहम्मद साजिद, फैजान वारसी, अर्पित सेन शामिल रहे। एडीएम डीएस पांडेय ने ज्ञापन देने वालों को नसीहत दी कि खुद भी श्रमदान कर सफाई करें।
उधर, कालूकुआं डिग्री कालेज रोड पर मजार के पास खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए यहां के नागरिकों ने कलेक्ट्रेट मेें प्रदर्शन किया। इसमें अनिल, माया, अरविंद, प्रीति, जय किशन, चंद्रपाल, मोहन, देवीदयाल, दिनेश भी शामिल रहे।