फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Came out of the house saying property dealing

प्रापर्टी डीलिंग की बात कहकर घर से निकला था

Tue, 22 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Came out of the house saying property dealing
नरैनी (बांदा)। मादक पदार्थों की तस्करी में दिल्ली में पकड़ा गया नरैनी का आलोक घर से 26 नवंबर को प्रापर्टी डीलिंग के काम से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों का कहना है कि गलत संगत में पड़कर वह गलत रास्ते पर चला गया। वह रिटायर्ड पुलिस महानिरीक्षक का नाती है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को दिल्ली में दो हेरोइन तस्करों को पकड़ा है। इनमें नरैनी नगर निवासी आलोक त्रिपाठी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक उसके पास 20 करोड़ रुपये की हेरोइन और कई मोबाइल सेट व सिम कार्ड बरामद हुए हैं। आलोक यहां कस्बे के किदवई नगर के संभ्रांत परिवार का है। एक बाबा (पिता के चाचा) पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक रहे। वह सबसे छोटे हैं। दूसरे बाबा प्रतिष्ठित व्यापारी और कांग्रेस के नेता थे। कांग्रेस के टिकट पर 1984 में उन्होंने विधान सभा का चुनाव भी लड़ा था। वह अब नहीं रहे।
विज्ञापन

आलोक के पिता ब्रह्मानंद त्रिपाठी बताते हैं कि बेटे की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। लगभग डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। उसे पढ़ाई के लिए करीब डेढ़ दशक पूर्व इलाहाबाद भेज दिया था। तब से वह वहीं रह रहा है। इंटर के बाद कंप्यूटर का कोर्स किया है। कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को लखनऊ में प्रापर्टी डीलिंग की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज अखबार से पता चला कि उसे दिल्ली पुलिस ने हेरोइन तस्करी में पकड़ लिया है। नरैनी में उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। न ही कभी कोई रिपोर्ट दर्ज हुई। पिता ने बताया कि कई बार उन्होंने पुत्र आलोक को बिजनेस की सलाह दी। इसके लिए जरूरत के मुताबिक पूंजी देने का भी भरोसा दिलाया। आलोक दो भाइयों में बड़ा है। छोटा भाई यहां माता-पिता के साथ रह रहा है। परिवार के पास काफी खेतीबाड़ी व जमीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed