{"_id":"6650c84b3fa2cd325b0e40cb","slug":"cable-box-blew-up-in-pilikothi-electricity-remained-disrupted-for-two-hours-banda-news-c-212-1-bnd1004-110963-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पीलीकोठी में फुंका केबल बाक्स, दो घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पीलीकोठी में फुंका केबल बाक्स, दो घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पीलीकोठी उपकेंद्र में केबल बाक्स ब्लास्ट होने से दो फीडरों की लाइन ठप हो गई। इससे करीब दस हजार की आबादी गर्मी में बिलबिलाती रही। पेयजल आपूर्ति भी न होने से लोगों को हैंडपंप में लाइन लगाना पड़ा।
रिवैंप योजना में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। कहीं केबल फुंकने तो कहीं फाल्ट की शिकायतें बढ़ रही हैं। गुरुवार की रात अलीगंज, सेढ़ू तलैया, स्वराजकालोनी सहित कई मोहल्लों में बिजली की आवाजाही लगी रही। इससे लोग रात भर सो नहीं पाए।
वहीं शुक्रवार को सुबह पांच बजे पीलीकोठी विद्युत उप केंद्र के 25केवी ट्रांसफार्मर के पैनल में लगा केबल बाॅग्स ओवरलोड के चलते ब्लास्ट हो गया। इसके साथ ही छोटीबाजार और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर की लाइन बंद हो गई। पांच से लोग गर्मी में बिना बिजली परेशान रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन घनघनाते रहे, पर मायूसी हाथ लगी। एक्सईएन के यहां शिकायत पहुंचने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने केबल बाक्स बदला, तब कहीं तीन घंटे बाद जाकर लाइन दुरुस्त हो सकी। इससे छोटीबाजार, मर्दननाका सहित कई मोहल्लों के लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। सुबह यहां पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। लोगों को हैंडपंप में एक-एक बाल्टी के लिए लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन
पीलीकोठी फीडर में केबल बाक्स ओवरलोडिंग के चलते ब्लास्ट हुआ था। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर इसे तुरंत दुरुस्त कराया गया है।
-प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड (नगरीय) , बांदा