फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CAA is on the tradition of Vasudhaiva Kutumbakam

वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा पर है सीएए

Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
CAA is on the tradition of Vasudhaiva Kutumbakam
मीडिया से बातचीत करतीं प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय। - फोटो : BANDA
बांदा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय का कहना है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से भारतीयों का मस्तक ऊंचा हुआ है। यह वसुधैव कुटुंबकम की प्राचीन परंपरा के अनुरूप है। प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से वार्ता कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अधिनियम धार्मिक उत्पीड़न के शिकार शरणार्थियों के जीवन में नई किरण लाया है। धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे अनगिनत परिवारों को इससे नया जीवन मिलेगा। निश्चित रूप से यह निर्णय प्राचीन परंपरा और गौरव पूर्ण भारत की परिकल्पना को चरितार्थ करता है। इस अधिनियम से करोड़ों लोगों को सम्मान के साथ जीवन का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता से बौखलाए विपक्षी देश के अल्पसंख्यकों को बरगला रहे हैं। भाजपा इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की संकीर्ण राजनीति का पर्दाफाश करेगी। मीडिया वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, इस कार्यक्रम के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना, महामंत्री विवेकानंद गुप्त, आनंद स्वरूप द्विवेदी, राकेश गुप्त दद्दू, स्वदेश गौरव शिवहरे, रजत सेठ, राकेश तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed