{"_id":"ccea56ed81c298cf4e50efbc8d9d7c33","slug":"by-order-of-the-dgp-captain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी के आदेश से कप्तान सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी के आदेश से कप्तान सड़कों पर
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद के आदेश ने पुलिस
विज्ञापन
अफसरों को खुद सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया। पिछले दो दिनों से अफसर
लाव-लश्कर के साथ शहर का गश्त कर रहे हैं।
इससे अतिक्रमण और यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर फर्राटे मारने वाले वाहन चालकों में खौफ पैदा हुआ है।
शनिवार को दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय और अपर एसपी आशुतोष शुक्ल व शहर कोतवाल जनमेजय सचान सहित दर्जनों की संख्या में उप निरीक्षक और पुलिस जवानों ने देर शाम बलखंडीनाका पुलिस चौकी से मार्च पास्ट शुरू किया।
महेश्वरी देवी चौक, शंकर गुुरु चौराहा, सदर बाजार, अमर टाकीज तिराहा होकर अलीगंज पुलिस चौकी में समापन किया। इस बीच रास्ते में उन दुकानदारों को टोका या हड़काया जिन्होंने फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था।
पुलिस चिन्ह अन्य को अनाधिकृत चिन्ह अथवा पद लिखे वाहनों को भी रोका-टोका। कई दोपहिया वाहनों के चालान किए।