{"_id":"64f8cfffacbf1af53c096147","slug":"by-election-52-percent-votes-were-cast-for-the-prime-post-and-31-percent-in-ddc-banda-news-c-212-1-sknp1008-2266-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव: प्रधान पद पर 52 व डीडीसी में 31 फीसदी वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव: प्रधान पद पर 52 व डीडीसी में 31 फीसदी वोट पड़े
Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
बांदा/बिसंडा। बिसंडा ब्लाॅक के पारा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उप चुनाव में 52 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। उधर, जिला पंचायत सदस्य के रिक्त वार्ड-23 के चुनाव में मतदाताओं ने बेरूखी दिखाई। यहां मात्र 31 फीसदी वोट पड़े।
बिसंडा ब्लाॅक के पारा ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां पर ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद उप चुनाव कराया गया। एक महिला समेत छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबले में सुबह से मतदाताओं की कतार लग गई। हालांकि दोपहर को बारिश होने से मतदान में रुकावट आई। यहां मतदाताओं की संख्या 3147 है। 1625 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 862 पुरूष, 553 महिला वोटर शामिल रहे।
उधर, नरैनी ब्लाॅक में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड-23 में रिक्त पद पर मतदाताओं ने वोट डालने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजाराम मथुरिया अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने बताया कि यहां 78 बूथों में सुबह से ही मतदान की रफ्तार धीमी रही। शाम पांच बजे तक 14409 मतदाताओं ने वोट डाले। यह कुल मतों का मात्र 31.68 फीसदी रहा। मतगणना शुक्रवार को होगी।