{"_id":"693c6aac66f69cf474054938","slug":"businessman-dies-in-vehicle-collision-banda-news-c-212-1-bnd1018-137373-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहन की टक्कर से व्यापारी की मौत
Sat, 13 Dec 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 05 राजा कुशवाहा। फाइल फोटो
बबेरू। बांदा रोड पर स्थित न्यू लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क हादसे में कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब प्रभाकर नगर मोहल्ला कमासिन रोड निवासी 45 वर्षीय राजा कुशवाहा बाइक से अपने घर बबेरू लौट रहे थे। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही राजा कुशवाहा सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उनकी हालत गंभीर बताई जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही व्यापारी राजा कुशवाहा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
दिवंगत के चचेरे भाई आशीष ने बताया कि दिवंगत राजा कुशवाहा ने बीते 30 नवंबर बेटी की शादी बांदा में की थी। उसी से मिलकर वह वापस घर लौट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। उनकी पत्नी गोमती देवी ने बताया कि परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। व्यापारी की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।