फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Business Leaders clash in the joint commissioner

व्यापारी नेताओं और ज्वाइंट कमिश्नर में झड़प

Thu, 14 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Business Leaders clash in the joint commissioner

बांदा। विभागीय ड्राइवर द्वारा अवैध वसूली और

विज्ञापन
व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत लेकर ज्ञापन देने गए व्यापारी नेताओं की वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर से तीखी झड़प हो गई।

ज्वाइंट कमिश्नर के रवैये से व्यापारी नेता भड़क गए। मामला तूूल पकड़ गया, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर शांत कराया।

गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ज्ञापन देने ज्वाइंट कमिश्नर ललित मिश्रा से उनके कार्यालय में गया। ज्ञापन में कहा कि विभाग का ड्राइवर स्टेशन रोड, छोटे दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों से सामान ले गया और पैसे नहीं दिए।

हर हफ्ते 500-500 रुपये वसूलता है। न देने पर जांच में फंसवाने की धमकी देता है। ड्राइवर को निलंबित किया जाए। व्यापारियों से वसूला पैसा वापस किया जाए, वरना व्यापारी आंदोलन करेंगे।

ज्वाइंट कमिश्नर व्यापारी नेताओं के एक साथ उनके कमरे में दाखिल होने पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति आकर बात करे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, नगर अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, अमित सेठ भोलू, मनीष गुप्ता, नईम नेता आदि ने ज्वाइंट कमिश्नर के इस रवैये का विरोध किया।

बात काफी बढ़ गई। दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। इससे आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने बाजार बंद कराने की चेतावनी दी।

लगभग 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने व्यापारी नेताओं और ज्वाइंट कमिश्नर को समझा-बुझाकर शांत कराया। व्यापारी नेताओं ने ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed