{"_id":"6085546c8ebc3ec1ab376bec","slug":"bus-road-cricket-lockdoun-cycle-banda-news-knp6252521120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाखाने, पैथोलॉजी खुले, पर चहुंओर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाखाने, पैथोलॉजी खुले, पर चहुंओर सन्नाटा
विज्ञापन
bus,road,cricket,lockdoun,cycle
- फोटो : BANDA
बांदा। 59 घंटे के वीकेंड लॉकडाउन में रविवार को दवा खाने और पैथोलॉजी सेंटरों में मरीजों की भीड़ रही, लेकिन शेष स्थानों पर सन्नाटा छाया रहा। प्रमुख धार्मिक स्थलों समेत चौराहों, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एक भी स्थानीय यात्री नहीं दिखाई दिए। बच्चों ने लॉकडाउन का खूब फायदा उठाया।
बच्चे जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंच गए। हालांकि, बाद में उन्हें वहां से घर भेजा गया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस की बैरिकेडिंग तो नजर आई, पर पुलिस कर्मी नहीं नजर आए। रविवार को शहर पूरी तरह से लॉक रहा। बाबूलाल चौराहा, कालू कुआं चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन चौराहा, पीली कोठी, छावनी चौराहा, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा इत्यादि सन्नाटे में डूबे रहे। दोपहर के समय कालू कुआं चौराहे से वृद्ध साइकिल में राशन का सामान लेकर जाता दिखाई दिया।
दिनभर लोग अपने-अपने घरों में कैद रहे। दवा खानों और पैथोलॉजी सेंटरों में मरीजों की भीड़ देखी गई। लोग खांसी, जुकाम, बुखार की दवा खरीदते दिखाई दिए। उधर, रमजान माह में रोजेदारों ने घरों के अंदर रोजा और नमाज का एहतिमाम किया। ज्यादातर मस्जिदों में ताले लटके रहे। परिवार के साथ बैठकर रोजेदारों ने रोजा इफ्तार की किया। रोडवेज बस स्टैंड यात्री भी नजर नहीं आए। इसी तरह रेलवे स्टेशन भी सन्नाटे में डूबा रहा। यहां एक भी यात्री नजर नहीं आए।
विज्ञापन
इंसेट---
आधा शटर खोले दुकानदारों का किया चालान
अतर्रा। रविवार को लॉकडाउन के दौरान उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ एसडीएम सौरभ शुक्ला और सीओ आनंद पांडेय ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर दो पहिया और चार पहिया वाहन सवारों से जुर्माना वसूला। बेवजह आधा शटर खोलकर किराना और कपड़ों की दुकान खोले दुकानदारों के भी चालान काटकर फटकार लगाई। (संवाद)