फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus hits two bikes, one dead

Banda News: बस ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 14 Aug 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bus hits two bikes, one dead
अतर्रा। अनियंत्रित बस चालक ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, हादसा होते देख राहगीरों ने बस का पीछा किया। जिस पर बस चालक ने सवारियों समेत बस को थाने में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

बांदा-प्रयागराज हाईवे पर अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बदौसा रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने प्रयागराज से सवारियों को लेकर बांदा जा रही बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के निमिया खेड़ा गांव निवासी बाइक चालक मुबारक खां (45) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक चालक मूसानगर अतर्रा निवासी तेज प्रकाश (21) गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, हादसे के बाद बस चालक ने थानेे के पास बस को खड़ी कर दिया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी, कस्बा इंचार्ज कृष्ण देव त्रिपाठी ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत कराया। सवारियों को दूसरी बस से बांदा रवाना किया।----------------------
विज्ञापन



थाने में खड़ी बाइक को छुड़ाने के लिए साथी के साथ अतर्रा आया था मुबारक
अतर्रा। हादसे में मृतक बाइक चालक मुबारक खां मूल रूप से महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसी गांव का रहने वाला था। विगत कई साल से अपनी ससुराल सजेती घाटमपुर में पत्नी सकुआ तथा चार बच्चों के साथ रहता था। मृतक के साथ सजेती घाटमपुर निवासी वसीम खां ने बताया कि चार महीना पहले अतर्रा में चेकिंग के दौरान कागज ना होने पर बाइक को थाने में चालान करके खड़ी कर दी गई थी। जिसकी जमानत कराने के लिए आज वह दोनों दूसरी बाइक से तहसील अतर्रा आए थे। वह तहसील में रुक गया और किसी काम को कहकर मृतक दूसरी बाइक लेकर चौराहे तरफ जा रहा था। तब यह हादसा हो गया। जिससे मुबारक खां की मौत हो गई। दूसरी बाइक के चालक तेज प्रकाश बदौसा रोड में स्थित ई-काम ऑफिस में पार्सल सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। जो डिलीवरी देने के लिए तहसील की तरफ जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed