फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bus full of school children overturned due to tire burst, five seriously injured

Banda News: टायर फटने से स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, पांच गंभीर

Sun, 16 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 16 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bus full of school children overturned due to tire burst, five seriously injured
फोटो- 15 कुचेंदू गांव मोड़ पर हादसे के बाद पलटी पड़ी प्राइवेट बस। संवाद
बबेरू (बांदा)। स्कूली बच्चों से भरी प्राइवेट बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार पांच स्टाफ कर्मी व छात्र गंभीर घायल हो गए। बस में शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत 60 स्कूली बच्चे सवार थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल, हरदौली के स्टाफ राममुकुट यादव (66) ने बताया कि उनके विद्यालय का स्टाफ बाल दिवस पर बच्चों को लेकर प्राइवेट बस से प्रयागराज गए थे। लौटते समय बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदु मोड़ पर रात करीब 12 बजे अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार स्कूली बच्चों समेत विद्यालय स्टाफ कर्मी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे सभी बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सभी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। हादसे में हरदौली गांव निवासी राममुकुट यादव (66), बबेरू निवासी राजकरन (70), संतोष प्रसाद (36) व छात्र हरदौली गांव निवासी अरमान (9), सुनैला (7) घायल हो गए। डॉक्टरों ने राममुकुट यादव को जिला अस्पताल रेफर किया है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बस का टायर फटने से हादसा हुआ है। सभी बच्चों व शिक्षकों को सीएचसी पहुंचाया था। पांच लोग को चोटें आईं थीं, उनका इलाज कराया जा रहा है।

फोटो- 15 कुचेंदू गांव मोड़ पर हादसे के बाद पलटी पड़ी प्राइवेट बस। संवाद

फोटो- 15 कुचेंदू गांव मोड़ पर हादसे के बाद पलटी पड़ी प्राइवेट बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed