फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Burayi fire, mercury in Hamirpur 48

फिर बरसी आग, हमीरपुर में पारा 48

Wed, 29 May 2019 11:49 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Wed, 29 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Burayi fire, mercury in Hamirpur 48
राह में ही रुककर जूस पीकर गर्मी से बचाव करतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला

मई के आखिरी हफ्ते में बुंदेलखंड फिर तप उठा है। बुधवार को एक बार फिर यहां का तापमान 48 डिग्री पहुंच गया है। यह सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा है। 48 डिग्री सेल्सियस के साथ हमीरपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। गर्म हवाओं के थपेड़ों और धूप की जबरदस्त तपिश से जनजीवन बेहाल रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी कई दिन पारे में वृद्धि होगी। राहत के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन


बुंदेलखंड के बारे में कहा जाता था कि पहाड़ी क्षेत्र होने से दिन में भले तपिश रहे, लेकिन रात ठंडी होती थी, लेकिन अब यह धारणा भी गलत साबित हो रही है। रात में न्यूनतम पारा भी 30 डिग्री से कम नहीं हो रहा। संपन्न लोग दिन रात एयरकंडीशन और कूलर से बचाव कर रहे हैं। मध्यम और गरीब तबके के लोग हलाकान हैं। बुधवार को मौसम और तल्ख रहा। दोपहर बाद बांदा का पारा 47 डिग्री से अधिक जा पहुंचा। पूरब से उत्तर की ओर चल रही 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाओं ने मौसम और कष्टदायी बना दिया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मंडल में हमीरपुर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का यहां यह सबसे गर्म दिन था। इसी तरह बांदा जिले में 47.5 और महोबा में 47 तथा चित्रकूट में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। बांदा सहित कई जिलों में पारा 48 डिग्री रहेगा। उधर, कृषि विश्वविद्यालय में मौसम वैज्ञानिक दिनेश साहा का कहना है कि पूरब-उत्तर की हवाओं से नमी नदारद रहती है। सूखी और गर्म हवाओं से तपन और तापमान में वृद्धि होती है। 3-4 दिनों में मौसम में परिवर्तन की उम्मीद है। नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक गर्मी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी करने आई एएनएम ममता चक्कर खाकर गिर पड़ी। उसके शरीर में कई जगह चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed