फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bundelkhand's soil has potential, just guidance is needed

Banda News: बुंदेलखंड की मिट्टी में क्षमता है, बस मार्गदर्शन की जरूरत

Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bundelkhand's soil has potential, just guidance is needed
फोटो- 03 विश्वविद्यालय परिसर में आर्ट गैलरी का अवलोकन करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवाद
बांदा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें दिशा देने की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय और युवाओं की है। यदि किसान आधुनिक तकनीक और परंपरागत कृषि ज्ञान को मिलाकर कार्य करें तो बुंदेलखंड आत्मनिर्भर कृषि क्षेत्र का एक आदर्श उदाहरण बन सकता है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध है, बस आवश्यकता है वैज्ञानिक सोच और आधुनिक पद्धतियों से खेती को नई दिशा देने की। बुंदेलखंड के किसानों को वर्षा जल संरक्षण, गो आधारित खेती, जैविक कृषि और फसल विविधीकरण की ओर बढ़ना चाहिए। विश्वविद्यालय से अपेक्षा वह किसानों तक नई तकनीक, प्रयोगशालाओं के शोध और उन्नत बीजों की जानकारी पहुंचाएं, ताकि खेती को लाभकारी बनाया जा सके।
विज्ञापन

यदि किसान जल, मिट्टी और ऊर्जा संसाधनों का संतुलित उपयोग करें तो यह क्षेत्र न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि पूरे देश-प्रदेश के लिए कृषि विकास का मॉडल साबित होगा। उन्होंने छात्रों से भी अपील की, वे डिग्री को केवल प्रमाणपत्र न समझें, बल्कि इसे कृषि क्रांति में अपनी भूमिका निभाने का दायित्व मानें। बुंदेलखंड की मिट्टी में क्षमता है, बस उसे सही मार्गदर्शन और नवाचार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed